मैया यशोदा व देश रंगीला गीत पर डांस प्रस्तुत जीता दिल
संवाद सहयोगी, फाजिल्का : सेवा भारती की ओर से गांव बाधा के प्राइमरी स्कूल में चल रहे बाल संस्कार केंद
संवाद सहयोगी, फाजिल्का : सेवा भारती की ओर से गांव बाधा के प्राइमरी स्कूल में चल रहे बाल संस्कार केंद्र में ¨हदी दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान संदीप सचदेवा ने की। मंच का संचालन महासचिव रमन सेतिया ने किया। इस दौरान बच्चों द्वारा भाषण व कविताएं पेश कर समय को बांधा। बच्चों द्वारा मैया यशोदा व देश रंगीला गीत पर डांस प्रस्तुत किया गया। मुख्य वक्ता अशोक शर्मा ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है जिसका सम्मान करना देश-वासियों का कर्तव्य है। ¨हदी भाषा दुनिया में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। प्रांतीय उपाध्यक्ष कृष्ण अरोड़ा ने कहा कि वास्तव में 14 सितंबर 1949 के दिन आजादी के बाद ¨हदी को देश की मातृ भाषा का गौरव प्राप्त हुआ। उसी की याद में 1953 में निर्णय लिया गया जिसके फलस्वरूप गत वर्ष 14 सितंबर को ¨हदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। प्रधान संदीप सचदेवा द्वारा समान्य जानकारी के प्रश्न बच्चों से पूछे गए और विजेताओं को पुरस्कार भी बांटे गए। प्रोग्राम के आयोजन में जिला प्रभारी रमेश सुधा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार बांटे गए। इस मौके पर रत्न ग्रोवर, संस्कार केन्द्र प्रमुख ओम प्रकाश, संरक्षक जगदीश कटारिया व अंकुर कटारिया तथा संस्कार केन्द्र की कृष्णा रानी, परमजीत कौर उपस्थित रही।