अनाज मंडी फाजिल्का में गेहूं की आवक शुरू
फाजिल्का जिला फाजिल्का की मंडियों में गेहूं की आमद शुरू हो चुकी है। स्थानीय अनाज मंडी में एडीसी डॉ. आरपी सिंह व एसडीएम सुभाष खटक की तरफ से सांझे रूप से गेहूं की शुरुआत करवाई गई। इससे पहले सीजन की शुरूआत से पहले दो दिन पहले रखे गए श्री अखंड पाठ का भोग डाला गया।
संवाद सहयोगी, फाजिल्का : जिला फाजिल्का की मंडियों में गेहूं की आमद शुरू हो चुकी है। स्थानीय अनाज मंडी में एडीसी डॉ. आरपी सिंह व एसडीएम सुभाष खटक की तरफ से सांझे रूप से गेहूं की शुरुआत करवाई गई। इससे पहले सीजन की शुरूआत से पहले दो दिन पहले रखे गए श्री अखंड पाठ का भोग डाला गया। एसोसिएशन के प्रधान गुरप्रीत सिंह लवली काठपाल ने बताया कि 13 अप्रैल को अनाज मंडी की 69 नंबर दुकान पर श्री अखंड पाठ रखवाया गया था। सोमवार सुबह पाठों का भोग डाला गया व अच्छे सीजन की अरदास की गई। इसके बाद सभी में खुला लंगर वितरित किया गया। उधर गांव कबूलशाह खुब्बन के किसान हरपाल दास की गेहूं की ढेरी को पंजाब स्टेट वेयरहाउस की तरफ से खरीदा गया। इस मौके दोनों अधिकारियों ने मंडी अधिकारियों के साथ अनाज मंडी का दौरा किया व मंडी में किसानों के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा भी लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हिदायत की कि मंडियों में गेहूं की फसल लेकर आने वाले किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाए। इस मौके एडीसी डा. आरपी सिंह ने कहा कि जिले की समूह अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों में गेहूँ की खरीद के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने भरोसा दिया कि खरीद दौरान किसानों को किसी किस्म की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इस मौके जिला खुराक सप्लाई कंट्रोलर दीवान चंद शर्मा, जिला मंडी अफसर जसवीर सिंह, सहायक फूड सप्लाई कंट्रोलर संदीप छाबड़ा, सचिव मार्केट समिति अजयपाल सिंह बराड़, आढ़तिया एसोसिएशन के प्रधान गुरप्रीत सिंह लवली काठपाल व अन्य खरीद एजेंसियों के नुमायंदे उपस्थित थे।