गोशाला में गोपाष्टमी महोत्सव 16 को
फाजिल्का : श्री गोरक्षणी सभा फाजिल्का की ओर से स्थानीय गोशाला में 16 नवंबर को गोपष्टमी का महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।
संवाद सूत्र, फाजिल्का : श्री गोरक्षणी सभा फाजिल्का की ओर से स्थानीय गोशाला में गोपष्टमी का महोत्सव 16 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर सभा के पदाधिकारियों की तरफ से तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। सभा के प्रधान अशोक गुलबद्धर ने बताया कि इस दौरान सुबह से रात्रि तक गोमाता का पूजन किया जाएगा। सुबह साढ़े दस बजे हवन होगी। शाम के समय भजन संकीर्तन सात बजे से आठ बजे तक होगा। कथा वाचक भाई नरेश शर्मा आठ से नौ बजे तक कथा करेंगे। इसके बाद सम्मान समारोह आयोजित होगा, जिसमें आए हुए मेहमानों के अलावा गौ सेवा के कार्य में सहयोग करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। प्रधान अशोक गुलबद्धर ने बताया कि आयोजन में आढ़तिया एसोसिएशन की तरफ से विशेष सहयोग किया जा रहा है।