23 करोड़ से बदलेगी फाजिल्का की तस्वीर
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब राज्य शहरी वातावरण सुधार प्रोग्राम के दूसरे पड़ाव की शुरुआत शनिवार को एक आनलाइन कार्यक्रम के दौरान करवाई।
संवाद सूत्र, फाजिल्का : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब राज्य शहरी वातावरण सुधार प्रोग्राम के दूसरे पड़ाव की शुरुआत शनिवार को एक आनलाइन कार्यक्रम के दौरान करवाई। इस मौके उन्होंने बताया कि पहले पड़ाव में जहां 3013 करोड़ रुपए के कार्य करवाए गए हैं। वहीं दूसरे पड़ाव में 8283 करोड़ रुपए के कार्य राज्य भर के शहरों में शुरू किए जा रहे हैं। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर अरविंद पाल सिंह संधू ने बताया कि कार्यक्रम के तहत अबोहर में 10 करोड़, फाजिल्का में आठ करोड़, जलालाबाद में 3.5 करोड़ और अरनीवाला में 1.32 करोड़ के विकास कार्य शुरू होने जा रहे हैं।
इस मौके पर जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन हंसराज जोसन, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन अश्वनी सेठी, सहायक कमिश्नर जनरल कंवरजीत सिंह, यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान रूबी गिल भी उपस्थित थे।