फाजिल्का के नीरज ने भरी राफेल की उड़ान
देश के आसमान में हुंकार भरने वाले युद्धक विमान राफेल के 5 एयरक्राफ्ट के भारत आगमन से जहां पूरा देश सेना की बढ़ी हुई ताकत पर गर्व महसूस कर रहा है।
संवाद सूत्र, फाजिल्का : देश के आसमान में हुंकार भरने वाले युद्धक विमान राफेल के 5 एयरक्राफ्ट के भारत आगमन से जहां पूरा देश सेना की बढ़ी हुई ताकत पर गर्व महसूस कर रहा है। वहीं फाजिल्का वासियों को इस बहु-प्रतिक्षित एयरक्राफ्ट के आगमन की दोगुनी खुशी है। हो भी क्यों न, भारत पहुंचे 5 राफेल को फ्रांस से यहां लाने का गौरव फाजिल्का के युवा एयरफोर्स अधिकारी ग्रुप कैप्टन नीरज झांब के नेतृत्व में यहां पहुंचे हैं। इस लड़ाकू विमान के आगमन की उपलब्धि के साथ ही नीरज झांब को विग कमांडर से पदोन्नत कर ग्रुप कैप्टन की पदोन्नति की उपलब्धि भी मिल गई है। नीरज फाजिल्का प्रेस क्लब के संरक्षक एडवोकेट सुभाष झांब के पुत्र हैं। उन्हें ही सरकार की ओर से राफेल संबंधी ट्रेनिग के लिए फ्रांस भेजा गया था।