किसी की जमीन पर किया कब्जा, दो पर केस
सदर थाना पुलिस ने गांव मुंबेका में एक व्यक्ति की जमीन पर कब्जा करने संबंधी दो आरोपितों के खिलाफ धारा 447 506 के तहत पर्चा दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 05:00 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 06:31 AM (IST)
संवाद सूत्र, फाजिल्का : सदर थाना पुलिस ने गांव मुंबेका में किसी की जमीन पर कब्जा करने वाले दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपितों की पहचान मंगू सिंह सोनू निवासी गांव आलमशाह के रूप में हुई है।
गांव मुंबेका निवासी गोबिद लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी और उसके भतीजे रिशु की जमीन गांव मुंबेके में है। जमीन का कुछ हिस्सा उन्होंने गांव आलमशाह निवासी मंगू सिंह व सोनू को बेचा था। लेकिन मंगू सिंह व सोनू ने उनकी सारी जमीन पर ही दुकान बनाकर कब्जा कर लिया। पुलिस ने शिकायत पर उक्त दोनों आरोपितों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें