मानवी व ईयूश बने बैडमिंटन विजेता
संवाद सहयोगी, फाजिल्का : मिशन तंदुरुस्त पंजाब के तहत हर महीने युवा खिलाड़ियों को खेल के साथ जोड़ने के
संवाद सहयोगी, फाजिल्का : मिशन तंदुरुस्त पंजाब के तहत हर महीने युवा खिलाड़ियों को खेल के साथ जोड़ने के लिए जिला स्तरीय खेल मुकाबले करवाए जाएंगे। यह जानकारी एडीसी जगदीप सहगल ने स्थानीय रिक्रेएशन क्लब में करवाए गए पहले बैड¨मटन खेल मुकाबले दौरान विजेता रहे खिलाड़ियों को इनाम वितरित करते दी।
इन मुकाबलों में लड़के और लड़कियों के अलग-अलग ¨सगल और डबल वर्ग के मुकाबले करवाए गए। इनकी अध्यक्षता जिला खेल अफसर सुनील शर्मा की तरफ से गई। मुहिम के तहत करवाए गए पहले चार दिवसीय जिला स्तरीय मुकाबलों के दौरान 98 लड़के-लड़कियों की तरफ से भाग लिया गया। इस दौरान अंडर-11 लड़कियों के करवाए गए मुकाबलों में अबोहर की मानवी पहले और अबोहर तुली दूसरे स्थान पर रही। अंडर -11 लड़के (¨सगल) में ईयूश सचदेवा ने पहला और युवराज बत्रा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-13 (लड़के) के मुकाबले दौरान फाजिल्का के हृदय कटारिया ने पहले और ईयूश सचदेवा दूसरे स्थान पर रहे। इसी तरह अंडर-15 (लड़के) के मकाबले में अर्जुन कुक्कड़ ने पहला और अबेाहर के रोहित ने दूसरे स्थान प्राप्त किया। अंडर-15 (लड़के) डबल वर्ग में अर्जुन और रोहित पहले और वरदान और ह्रदय दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 (लड़के) में इनकिन बिश्नोई पहले और सिद्धार्थ दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 लड़कियां (¨सगल) में वानिय ग्रोवर पहले और सीता दूसरे स्थान पर रही। सीनियर लड़के (¨सगल) के मुकाबलों में अमन कोचर पहले और दिगविजय दूसरे स्थान पर रहा। सीनियर लड़के डबल वर्ग के मुकाबले के दौरान साहिल और अमन कोचर पहले और दिग्विजय व शिवम दूसरे स्थान पर रहे। इन खेल मुकाबलों के दौरान पहले दो स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके रिक्रेएशन क्लब के महासचिव मनीष कटारिया, जिला बैड¨मटन एसोसिएशन के सचिव शमशेर ¨सह ढिल्लों, हरकंवल जीत ¨सह और सिद्धार्थ झांब व डॉ. अजय ग्रोवर विशेष रूप से मौजूद थे।