बाबा साहब ने दिखाया सच्चाई का रास्ता
संवाद सूत्र, फाजिल्का : भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज फाजिल्का भावाधस ने डॉ. भीम राव आंबेडकर के जन्मदिवस
संवाद सूत्र, फाजिल्का : भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज फाजिल्का भावाधस ने डॉ. भीम राव आंबेडकर के जन्मदिवस पर कार्यक्रम करवाया। इसमें बाबा साहब के गीत गाए गए व उनकी जीवनी के बारे में प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद कुमार ने की, मुख्य अतिथि थाना सिटी के प्रभारी गुरमीत ¨सह व न्यू गुरुकुल विद्या मंदिर के प्रिंसिपल दयानंद ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वीर रत्न, मंजीत, राजन, ¨रकू व शाइना संगेलिया ने कीर्तन कर बाबा साहब की जीवनी पर प्रचार किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने पूरी दुनिया को सच का मार्ग दिखाया। भावाधस के जिलाध्यक्ष लवली वाल्मीकि ने मेहमानों का आभार प्रकट किया। मौके पर जिला प्रेस सचिव विनय परवाना, ¨टकू टारजन, बुधराज, नटवर सारवान, रमेश संगेलिया, अनूप इंदौरा, पवन, अरुण, प्रकाश चांवरिया, नानक चंद, कंबोज गांधी, रघुवीर, ¨रकू, सूरज संगेलिया, बंटी रोंजिया, साहिल वाल्मीकि, राजू, सतीश रोंजिया, टोनी रोंजिया मौजूद थे।