किसान-मजदूर संघर्ष संगठन ने डीसी को सौंपा मांगपत्र
रणवीर सिंह ने किसानों के प्रतिनिधि मंडल के साथ बुधवार को डीसी फिरोजपुर कुलवंत सिंह को मिलकर मांगपत्र दिया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 13 May 2020 10:18 PM (IST)Updated: Thu, 14 May 2020 06:07 AM (IST)
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : किसान-मजदूर संघर्ष समिति पंजाब के जिला प्रधान इंद्रजीत सिंह कलहीवाला और उप सचिव राणा रणवीर सिंह ने किसानों के प्रतिनिधि मंडल के साथ बुधवार को डीसी फिरोजपुर कुलवंत सिंह को मिलकर मांगपत्र दिया।
उन्होंने कहा कि साल 2018-19 का फसलों के खराबे का सात करोड़ रुपये मुआवजा सरकार की तरफ से जारी किया गया है, उसे तुरंत पीड़ित किसानों में बांटा जाए आदि अन्य कई मांगें शामिल है। इस मौके पर धर्म सिंह सिद्धू, मंगल सिंह, ंफुम्मन सिंह, महताब सिंह, मक्खन सिंह वाड़ा जवाहर सिंह, नगिंद्रपाल सिंह, रशपाल सिंह गट्टाबादशाह, गुरदियाल सिंह, बलजिन्दर सिंह तलवंडी निपालां आदि नेता उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें