Move to Jagran APP

किसानों का धरना खत्म, 443 दिन बाद शुरू हुआ थेहकलंदर टोल प्लाजा

भले ही तीनों कृषि कानून रद हुए काफी दिन बीत चुके हैं। लेकिन पंजाब के टोल टैक्स पर किसानों का धरना लगातार जारी था।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Dec 2021 09:56 PM (IST)Updated: Tue, 21 Dec 2021 09:56 PM (IST)
किसानों का धरना खत्म, 443 दिन बाद शुरू हुआ थेहकलंदर टोल प्लाजा
किसानों का धरना खत्म, 443 दिन बाद शुरू हुआ थेहकलंदर टोल प्लाजा

मोहित गिल्होत्रा, फाजिल्का : भले ही तीनों कृषि कानून रद हुए काफी दिन बीत चुके हैं। लेकिन पंजाब के टोल टैक्स पर किसानों का धरना लगातार जारी था। क्योंकि किसानों का कहना था कि टोल टैक्स वालों ने टोल के रेट बढ़ा दिए हैं। इस कारण आने वाले समय में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन अब प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर टोल टैक्स से लिखित रूप में जायज मांगें मानने के बाद सोमवार रात स्थानीय इकाई द्वारा थेहकलंदर टोल प्लाजा से धरना उठा दिया गया है। इसके चलते मंगलवार को 443 दिन बाद एक बार फिर से टोल प्लाजा शुरू हो गए हैं और उनका स्टाफ भी वापस कार्यो पर जुट गया है।

loksabha election banner

किसान आंदोलन के चलते यहां फाजिल्का के थेहकलंदर के निकट बने टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन डकोंदा द्वारा तीन अक्टूबर 2020 को धरना देते हुए इसे बंद कर दिया था। इसके बाद से टोल प्लाजा पर पर्ची नहीं कटी। लेकिन बीते दिनी किसानों की तीनों कृषि कानून रद करने की प्रमुख मांग पूरी होने के बाद दिल्ली में चल रहे किसानी धरने को खत्म कर दिया गया। इसके बाद 12 दिसंबर को विजय मार्च निकाले और 15 दिसंबर को पंजाब के टोल प्लाजा खाली करने का फैसला लिया गया। इसके तहत 12 को विजय मार्च निकाला गया और 15 दिसंबर को टोल प्लाजा पर कार्यक्रम भी आयोजित हुए। लेकिन उसी दिन किसानों द्वारा ऐलान किया गया कि टोल प्लाजा द्वारा नए रेटों के तहत टोल शुरू किए जा रहे हैं, जिसके चलते किसानों ने धरना इसी तरह जारी रखने के कहा। जिस पर 15 दिसंबर को धरने समाप्त नहीं किए गए। लेकिन बीते दिनी टोल प्लाजा कंपनी ने लिखित भी में किसानों के साथ बातचीत करते हुए उनकी कुछ मांगें मानी। इसके बाद फाजिल्का थेहकलंदर टोल प्लाजा को खाली कर दिया गया।

उधर टोल प्लाजा के मैनेजर झिलमिल सिंह ने कहा कि किसानों के धरना समाप्त करने के बाद मंगलवार से टोल प्लाजा शुरू कर दिया और पूरा स्टाफ भी तैनात कर दिया गया है। रात को खाली किए गए टोल प्लाजा

भारतीय किसान यूनियन डकौंदा के जिलाध्यक्ष हरीश नड्डा ने कहा कि प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर ही 15 दिसंबर कों धरना जारी रखने का फैसला लिया गया था और अब उनके आह्वान पर भी ही धरना समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि लिखित रूप में आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त किया गया है। रात तक खाली होगा दूसरा टोल प्लाजा

फाजिल्का जिले में दो जगहों पर टोल प्लाजा पर धरने लगाए गए थे। इनमें से थेहकलंदर टोल प्लाजा को तो रात को खाली कर दिया गया था, जबकि माहमूजोईया टोल प्लाजा को खाली किया जा रहा था। यहां धरना दे रही दो यूनियनों में से एक ने तो रात को धरना समाप्त कर दिया। जबकि दूसरी यूनियन भारतीय किसान यूनियन उग्राहा के नेता गुरभेज सिंह ने कहा कि यूनियन को मंगलवार को प्रांतीय कमेटी का फैसला मिला है, जिसके तहत टोल खाली किया जा रहा है और रात तक टोल खाली कर दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.