टोल प्लाजा पर परिवारों के साथ डटे रहे किसान
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा की ओर से कृषि सुधार कानून के विरोध में जलालाबाद से फिरोजपुर रोड पर पड़ते माहमूजोईया टोल प्लाजा पर लगा पक्का मोर्चो शुक्रवार को 23वें दिन में शामिल हो गया।
संवाद सूत्र, जलालाबाद : भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा की ओर से कृषि सुधार कानून के विरोध में जलालाबाद से फिरोजपुर रोड पर पड़ते माहमूजोईया टोल प्लाजा पर लगा पक्का मोर्चो शुक्रवार को 23वें दिन में शामिल हो गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कैप्टन सरकार ने पंजाब विधानसभा में कृषि संशोधन और बिजली सुधार बिलों के विरोध में किए फैसले का स्वागत करते हैं, लेकिन तब तक संघर्ष जारी रहेगा, जब तक पंजाब के राज्यपाल खुद सहमति प्रकट करके उक्त फाइल राष्ट्रपति के पास नहीं भेजते और राष्ट्रपति द्वारा मंजूरी नहीं मिलती। वक्ताओं में शामिल जिला प्रधान गुरविंदर सिंह ने कहाकि किसानों को अपनी जमीनें बचाने के लिए छोटे-छोटे बच्चों और महिलाओं सहित सड़कों पर संघर्ष करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा हैं। इस मौके पर जिला सीनियर उप प्रधान सतपाल सिंह, पिप्पल सिंह घांगा, सावन सिंह ढाबां, शेर सिंह, जोगा सिंह, पाला बट्टी, हरमेश सरपंच, राकेश हांडा व अन्य उपस्थित थे।