आनंद पैलेस में नेत्र जांच व ऑपरेशन कैंप आज
लायंस क्लब प्रयास द्वारा निशुल्क आंखों का चैकअप व ऑपरेशन कैंप रविवार को आनंद पैलेस में लगाया जाएगा।
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Feb 2020 03:21 PM (IST)Updated: Sat, 08 Feb 2020 03:21 PM (IST)
संवाद सूत्र, फाजिल्का : लायंस क्लब प्रयास द्वारा निशुल्क आंखों का चेकअप व ऑपरेशन कैंप रविवार को आनंद पैलेस में लगाया जाएगा। यह कैंप स्व. हरद्वारी लाल सचदेवा व स्व. सरोज रानी की याद में संजू सचदेवा के सहयोग से लगाया जा रहा है। कार्यक्रम में सुभाष चंद्र कटारिया, सिविल सर्जन सीएम कटारिया, एसडीएम सुभाष चंद्र खटक, एसएमओ सुधीर पाठक, आढ़तिया एसोसिएशन के प्रधान ओम सेतिया, बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट रितेश गगनेजा, बजरंग लाल गुप्ता मुख्य अतिथि होंगे। कैंप के प्रोजेक्ट चेयरमैन मनीष कटारिया बनाए गए हैं। क्लब के प्रधान गुरिदर सिंह चोपड़ा ने क्षेत्र वासियों से अपील की कि कैंप का अधिक से अधिक लाभ लें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें