वेलेंटाइन डे पर चुनाव, उम्मीदवार मांग रहे वोटरों का प्यार
नगर निगम के चुनाव रविवार को हो रहें हैं व इस दिन वेलेंटाइन डे भी है जिसके चलते इस दिन का महत्व और बढ़ गया है। वैसे तो यह वेलेंटाइन डे को प्यार के इजहार का दिन माना गया है।
राज नरूला, अबोहर : नगर निगम के चुनाव रविवार को हो रहें हैं व इस दिन वेलेंटाइन डे भी है जिसके चलते इस दिन का महत्व और बढ़ गया है। वैसे तो यह वेलेंटाइन डे को प्यार के इजहार का दिन माना गया है। प्यार का इजहार तो किसी से भी किया जा सकता है , जिसमें माता पिता भाई बहन, दोस्त भी हो सकते हैं। लेकिन इस बार वेलेंटाइन डे को वोटरों व उम्मीदवारों के साथ जोड़ कर देखा जा रहा है व वोटर किस उम्मीदवार के प्रति अपने प्यार का इजहार करते हैं यह देखा जाएगा।
उम्मीदवार कहते हैं कि वोटर उन्हें गुलाब तो न दे बस ईवीएम का बटन उसके निशान वाला ही दबाए। अबोहर में 50 वार्डों के लिए चुनाव हो रहे हैं जिसके लिए 205 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें भाजपा के 50, कांग्रेस के 50, शिअद के 47, आप के 36 व शेष आजाद उम्मीदवार चुनाव मैदान में है, जबकि इनके भाग्य का फैसला कुल 1 लाख 894 वोटरों ने करना है। इन वोटरो में 46788 महिला वोटर है जबकि पुरुष वोटरों की संख्या 54 हजार 104 है। चुनावों के लिए 117 बूथों पर पोलिग ईवीएम के जरिए सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होनी है। इस बार कुल 50 वार्डो में 25 महिलाएं भी चुनाव मैदान में है जो जीत कर नगर निगम पहुंचेगी। जन समस्याएं समझने वाला हो प्रतिनिधि
वार्ड वासियों को समर्पित उम्मीदवार को ही प्रतिनिधि बनाना चाहिए। जन समस्याएं समझने वाला प्रतिनिधि हो जो लोगों की समस्याएं जल्द दूर कराए। समझदार प्रतिनिधि घर-घर की समस्या को समझ सकता है। सरकारी सुविधाओं को जिम्मेदारी के साथ लोगों तक पहुचाएं। सौहार्द से विपक्षी दलों के साथ जुड़े इलाका निवासियों को साथ जोड़े और उनकी समस्या भी सुने। वार्ड प्रतिनिधि चुने जाने के बाद सबको समान समझे। पार्टीबाजी से उठ कर सबको साथ लेकर चले।
गौरव तलवाड़, फिरोजपुर