लायंस क्लब विशाल का दिवाली उत्सव 20 को
लायंस क्लब फाजिल्का विशाल द्वारा इस बार भी सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत दिवाली उत्सव-2019 प्रधान ओपी सचदेवा की अध्यक्षता में 20 अक्टूबर को शाह पैलेस फाजिल्का में आयोजित किया जाएगा।
संवाद सूत्र, फाजिल्का : लायंस क्लब फाजिल्का विशाल द्वारा इस बार भी सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत दिवाली उत्सव-2019 प्रधान ओपी सचदेवा की अध्यक्षता में 20 अक्टूबर को शाह पैलेस फाजिल्का में आयोजित किया जाएगा। प्रोजैक्ट चेयरमैन शेखर छाबड़ा की देखरेख में होने वाले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम सबंधी जानकारी देते हुए क्लब प्रधान ओपी सचदेवा ने बताया कि लोगों को अपनी प्रतिभा को उजागर करने व उसे मंच पर प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत नीलाम घर, वन मिनट गेम, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता, तंबोला गेम, कपल गेम, लेडीज गेम, क्विज प्रतियोगिता करवाई जाएगी। जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी भी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में सफल रहने वालों को क्लब द्वारा सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। ओपी सचदेवा ने बताया कि इस कार्यक्रम से एकत्र होने वाली धन राशि से गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए समाजसेवा के प्रोजैक्ट लगाए जाएंगे। कार्यक्रम के को-चेयरमैन दीपक वाट्स व कृष्ण ग्रोवर होंगे, जबकि क्लब के सीनियर सदस्य अशोक वाटस व अंजू अनेजा एंकर की भूमिका निभाएंगे। प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए क्लब के समूह सदस्य सहयोग कर रहे हैं।