शिक्षण कौशल मुकाबलों में डीएवी कॉलेज तृतीय
डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने शिक्षण कौशल व सहायक सामग्री प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।
संवाद सूत्र, फाजिल्का : डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने शिक्षण कौशल व सहायक सामग्री प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज प्रिसिपल डॉ. अनुराग असीजा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हर विषय के दो-दो विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता तीन दिन तक चली। अलग-अलग शहरों के कॉलेजों में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। 10 फरवरी को पहले दिन यह प्रतियोगिता गुरु राम दास कॉलेज ऑफ एजुकेशन जलालाबाद में हुई। इसमें विज्ञान एवं गणित के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा। दूसरे दिन ये प्रतियोगिता 11 फरवरी को हुई, जिसमें सामाजिक विज्ञान, गृह विज्ञान, शारीरिक शिक्षा की प्रतियोगिता हुई। इसमें कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन किया। अध्यापन कौशल में तीसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। तीसरे दिन यह प्रतियोगिता 12 फरवरी को डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन अबोहर में हुई। इसमें हिदी, अंग्रेजी इसमें पंजाबी शिक्षण विद्यार्थियों ने भाग लिया। हिदी विषय के विद्यार्थी रणधीर ने शिक्षण सहायक सामग्री में पहला, नम्रता ने शिक्षण कौशल में सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। अंग्रेजी विषय में शिक्षण सहायक सामग्री में सिमरन ने पहला स्थान हासिल किया। पंजाबी विषय में शिक्षण कौशल में तीसरा स्थान हासिल किया। प्रिसिपल डा. असीजा ने विद्यार्थियों को उनके सराहनीय प्रदर्शन और संबंधित विषय अध्यापकों को उनके प्रशंसनीय कार्य के लिए बधाई दी।