यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गंदगी का दाग धुला अब शहर को सुंदर बनाना है
अपना अबोहर अपनी आभा अभियान के तहत शनिवार को फूड सप्लाई दफतर में 64वां सफाई अभियान चलाया गया।

संवाद सहयोगी, अबोहर : अपना अबोहर अपनी आभा अभियान के तहत शनिवार को फूड सप्लाई दफतर में 64वां सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर संजय जाखड़ व नगर निगम के मेयर विमल ठठई ने सभी का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही ही शहर पर लगा गंदगी का दाग धुल पाया है। सफाई के मामले में शहर में काफी सुधार हो चुका है व अभी शहर को सुंदर बनाना बाकी है, जिसके तहत अलग-अलग प्राजेक्ट चल रहे हैं। मेयर विमल ठठई ने कहा कि यह शहर हमारा है और इसे साफ सुथरा रखना सबकी जिम्मेवारी है। अपना अबोहर अपनी आभा टीम ने यहां वर्षों से उगी झाडि़यों व गंदगी को साफ किया व कुछ ही घंटों की मशक्कत से जगह को साफ सुथरा बना दिया। इस दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने कार्यकर्ताओं के लिए चाय-नाश्ते का प्रबंध किया। इस अवसर पर शहरवासियों से अपील की गई कि वह सिगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें। यह हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण व सीवरेज सिस्टम के लिए भी नुक्सानदायक है। अगर पशु इसे निगल लेता है तो उसकी मौत भी हो सकती है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि अपने वैवाहिक या अन्य कार्यक्रमों में डिस्पोजल के बजाए कांच या स्टील के बर्तनों का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि अगर आपको बाजार से सामान लेने जाना है तो घर से ही कपड़े का बना थैला लेकर जायें। सभी दुकानदारों से अपील की है कि अपनी दुकानों के बाहर साफ सफाई रखें ताकि शहर सुंदर बने।
