जोसन फूड पर सीबीआइ की रेड
केंद्रीय जाच एजेंसी सीबीआइ ने वीरवार को जोसन फूड प्राइवेट लिमि. से संबंधित काम-काजी स्थानों पर सर्च अभियान चलाया। समाचार लिखे जाने तक यह सर्च अभियान जारी था।
संवाद सूत्र, जलालाबाद (फाजिल्का) : केंद्रीय जाच एजेंसी सीबीआइ ने वीरवार को जोसन फूड प्राइवेट लिमि. से संबंधित काम-काजी स्थानों पर सर्च अभियान चलाया। समाचार लिखे जाने तक यह सर्च अभियान जारी था। सूत्रों के अनुसार जोसन फूड प्राइवेट लिमि. का स्टेट बैंक आफ इंडिया जलालाबाद में एनपीए खाता था और करोड़ों रुपए की देनदारी थी। एसबीआइ ने यह केस केंद्रीय जाच एजेंसी को सौंप दिया था और इसी केस संबंधित सीबीआई की टीम जलालाबाद जोसन फूड से संबंधित व्यापारिक और रिहायशी स्थानों पर रेड करने आई थी लेकिन सीबीआई के किसी भी अधिकारी ने इस कार्रवाई संबंधित जानकरी नहीं दी है। इस संबंधी एसबीआइ के लोकल व उच्चाधिकारियों ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।