पानी में नशे की दवा मिलाकर महिला से किया दुष्कर्म
क्षेत्र की एक महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में थाना खुइयां सरवर पुलिस ने एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 03:27 PM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 03:27 PM (IST)
संस, अबोहर : क्षेत्र की एक महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में थाना खुइयां सरवर पुलिस ने
एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया है। पीडि़त महिला ने पुलिस को बयान दिए कि वह रात को अपने घर का दरवाजा बंद कर रही थी तो गांव का ही नरेश कुमार उसे बहाने से बुलाकर अपने साथ घर ले गया। उसे पानी में नशे की दवा पिला दी और बाद में दुष्कर्म किया। सुबह नरेश कुमार उसे गांव खुइयां सरवर के बस अड्डे पर छोड़ गया। आरोपित ने इस बारे में किसी को बताने पर बच्चों को मारने की धमकी दी। महिला को परिजनों ने अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने आरोपित पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित फरार है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें