जाली सिम कार्ड बेचने के मामले में तीन पर केस
नगर थाना पुलिस ने जाली सिम कार्ड बेचने के मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Jun 2020 03:24 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jun 2020 03:24 PM (IST)
संवाद सूत्र, फाजिल्का : नगर थाना पुलिस ने जाली सिम कार्ड बेचने के मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस को सूचना मिली कि मंडी पंजेके उताड़ निवासी राज कुमार, गांव दारा सिंह वाला निवासी परमजीत सिंह व बस्तची केरांवाली दाखली टाहलीवाला निवासी सुनील सिंह भोले भाले लोगों के आधार कार्ड पर सिम चालू करके उसे आगे महंगे दामों पर लोगों को बेचते हैं। पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर शिदर सिंह ने बताया कि उक्त आरोपितों की गिरफ्तारी अभी बाकी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें