अदालत में पेश न होने पर केस
नगर थाना पुलिस ने अदालत परिसर में पेश न होने के चलते एक आरोपित के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Dec 2019 03:46 PM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2019 06:08 AM (IST)
संवाद सूत्र, फाजिल्का : नगर थाना पुलिस ने अदालत परिसर में पेश न होने के चलते एक आरोपित के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। एएसआइ भगवान चंद ने बताया कि सीजेएम अमित कुमार गर्ग के रीडर रनदीप कुमार ने बताया कि एक मामले में फाजिल्का की चुघ गली निवासी विजय कुमार को अदालत ने तलब किया था। लेकिन वह पेश नहीं हुआ। इसके बाद उसे नोटिस जारी किया गया, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। पुलिस ने आरोपित विजय कुमार के खिलाफ धारा 174-ए के तहत पर्चा दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें