रंजिश के चलते घर में घुस पीटा, तीन पर पर्चा
पुलिस ने रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट करने संबंधी तीन लोगों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Feb 2020 10:33 PM (IST)Updated: Sat, 29 Feb 2020 06:14 AM (IST)
संवाद सूत्र, फाजिल्का : थाना खुईखेड़ा पुलिस ने रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट करने संबंधी तीन लोगों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि गांव मम्मूखेड़ा निवासी संतरो बाई ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनका कुछ दिन पहले संदीप सिंह के साथ झगड़ा हुआ था। जिसकी रंजिश के चलते संदीप, बलदेव व मुंशी राम ने घर में घुसकर उससे मारपीट की और जख्मी कर दिया। इसके साथ ही जान से मारने की धमकियां भी दी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें