दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, केस
संस अबोहर थाना खुइयां सरवर पुलिस ने विवाहिता के बयान पर दहेज के लिए प्रताड़ना के आरो
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 03:37 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 03:37 PM (IST)
संस, अबोहर : थाना खुइयां सरवर पुलिस ने विवाहिता के बयान पर दहेज के लिए प्रताड़ना के आरोप में पति, सास व ननद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव शेरगढ़ निवासी कुलदीप भादू की बेटी भीनिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी रजत कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी बोदीवाला पीथा के साथ 10 मार्च 2015 को हुई थी। विवाह के कुछ समय बाद ही दहेज कम लाने के लिए ससुराल परिवार ने उसे तंग परेशान करना शुरू कर दिया व उसे घर से निकाल यिा। पुलिस ने आरोपित पति रजत कुमार, सास सुनीता देवी पत्नी राकेश कुमार व दिव्या पुत्री राकेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें