विद्यार्थियों को करियर के बारे में दिए टिप्स
केराखेड़ा के माया देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में करियर काउंसलिग सेमिनार का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Oct 2019 08:37 PM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 08:37 PM (IST)
संवाद सहयोगी, अबोहर : केराखेड़ा के माया देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में करियर काउंसलिग सेमिनार का आयोजन किया गया जिसके मुख्य वक्ता चंडीगढ़ से रजत गोसाई थे। स्कूल प्रबंधक कमेटी द्वारा उनका स्वागत किया गया।
इस अवसर पर रजत गोसाई ने मेडिकल, नॉन मेडिकल, आर्ट्स, इंटर आर्ट्स के अलावा आइआइटी के बारे में भी विस्तार से बताया। इसके साथ ही क्रिकेट, फिजीकल, गेम्स, होटल मैनेजमेंट, शॉपिग से संबंधित करियर बारे बताया। उन्होंने गणित, अंग्रेजी विषयों बारे भी जानकारी दी। स्कूल प्रबंधक राज कुमार कंबोज ने उनको स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया व बच्चों को जानकारी देने के लिए आभार जताया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें