काउंटर पर सवारियों के इंतजार में खड़ी रही बसें
पंजाब में कर्फ्यू हटने के बाद भले ही आवाजाही सामान्य हो गई है।
संवाद सहयोगी, फाजिल्का : पंजाब में कर्फ्यू हटने के बाद भले ही आवाजाही सामान्य हो गई है। लेकिन अभी भी बसों को सवारियां नहीं मिल रही। फाजिल्का से केवल फिरोजपुर के लिए रोजाना एक से दो बसें दौड़ रही हैं। अबोहर जाने के लिए शुक्रवार से बस सेवा शुरू हुई थी, लेकिन पहले दिन सवारियां न मिलने के कारण शाम तक बस काउंटर पर ही खड़ी रही। इसके अलावा फिरोजपुर के लिए एक बस सुबह आठ बजे रवाना हुई, जिसमें 15 सवारियों ने सफर किया। जबकि फिरोजपुर से फाजिल्का 16 सवारियां पहुंची। विभाग के दिशानिर्देश के अनुसार बस स्टैंड पर शारीरिक दूरी का पालन करने के साथ ही यात्रियों की सेहत भी जांची जा रही है। शुक्रवार सुबह दो बसें काउंटर पर लगाई गई, जिसमें एक बस फिरोजपुर व दूसरी बस अबोहर के लिए लगाई गई। फिरोजपुर जाने के लिए कुल 15 सवारियां आई। सभी लोगों की जांच करने के बाद उन्हें टिकट देकर दूरी के साथ बस में बैठाया गया। इसके अलावा अबोहर जाने वाली बस सारा दिन सवारियों के इंतजार में ही रही।
ड्यूटी इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि फिरोजपुर के जीएम अरविद कुमार शर्मा के निर्देशों के अनुसार शुक्रवार को तीन बसें अबोहर के लिए रखी गई थी। लेकिन सवारी के चलते बसें रवाना नहीं की गई। उन्होंने कहा कि धी-े धीरे लोगों को बसों के चलने के बारे में पता चला रहा है, जिससे आने वाले दिनों में बसें आम दिनों की भांति चलने की उम्मीद है।