विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फाजिल्का खौफनाक वारदात, BSF जवान ने पत्नी की हत्या कर खुद भी फंदा लगाकर दे दी जान

Published: Fri, 11 Sep 2026 11:28 PM (IST)

फाजिल्का में बीएसएफ हेडक्वार्टर के सरकारी क्वार्टर में एक दंपती के शव मिले। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बीएसएफ ...और पढ़ें

पत्नी की हत्या के बाद BSF जवान ने फंदा लगाकर दी जान। फाइल फोटो

पत्नी की हत्या के बाद BSF जवान ने फंदा लगाकर दी जान। फाइल फोटो

HighLights

  1. फाजिल्का बीएसएफ क्वार्टर में दंपती के शव बरामद हुए।

  2. सिपाही दिनेश कुमार ने पत्नी पिंकी की तेजधार हथियार से हत्या की।

  3. हत्या के बाद जवान ने छत वाले पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी।

संवाद सूत्र, फाजिल्का। बीएसएफ हेडक्वार्टर में बने सरकारी क्वार्टर में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक दंपती के शव बरामद हुए।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बीएसएफ में सिपाही के पद पर तैनात दिनेश कुमार ने पहले अपनी पत्नी पिंकी की तेजधार हथियार से हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी छत वाले पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सदर फाजिल्का पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

जांच अधिकारी एसआई हरदेव सिंह ने बताया कि घटना बीएसएफ हेडक्वार्टर 65 बटालियन के सरकारी क्वार्टर हुई। पुलिस के अनुसार दिनेश कुमार निवासी थाना मखानपुर, तहसील जसराना, जिला फिरोजाबाद उत्तरप्रदेश ने अपनी पत्नी पिंकी की तेजधार हथियार से हत्या की।

इसके बाद उसने क्वार्टर की छत वाले पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर ऐसी क्या परिस्थितियां बनीं, जिनके चलते मृतक ने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।