मंडी लाधूका में रक्तदान कैंप आज
फाजिल्का : श्रीराम कृपा सेवा संघ वेलफेयर सोसायटी की ओर से मंडी लाधूका में 10 नवंबर को रक्तदान कैंप लगाया जाएगा।
By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 10:26 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 10:26 PM (IST)
संवाद सूत्र, फाजिल्का : श्रीराम कृपा सेवा संघ वेलफेयर सोसायटी की ओर से मंडी लाधूका में 10 नवंबर को रक्तदान कैंप लगाया जाएगा। संघ के राजीव कुकरेजा ने बताया कि कैंप में मंडी लाधूका के अलावा आसपास गांवों के युवक भी सहयोग कर रहे हैं। कैंप सुबह साढ़े नौ बजे से एक बजे तक मंडी लाधूका के गुरूद्वारा साहिब में लगेगा। इसमें ब्लड बैंक फाजिल्का की टीम रक्त संग्रहित करेगी। रक्तदानियों को शील्ड, मैडल और ब्लड बैंक की तरफ से प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें