रक्तदान कैंप आज
ब्लड डोनेशन वेलफेयर सोसायटी फाजिल्का की ओर से 13 सितंबर को विशाल रक्तदान कैंप का आयोजन किया जाएगा।
By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Sep 2020 05:17 PM (IST)Updated: Sat, 12 Sep 2020 05:17 PM (IST)
संवाद सूत्र, फाजिल्का : ब्लड डोनेशन वेलफेयर सोसायटी फाजिल्का की ओर से 13 सितंबर को विशाल रक्तदान कैंप का आयोजन किया जाएगा। सोसायटी के प्रधान कृष्ण तनेजा, सलाहकार सचिन दामड़ी, सुधीर मिश्रा ने बताया कि यह कैंप सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य बबलू सर्भवाल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कैंप 13 सितम्बर रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर बजे तक फाजिल्का के सिविल अस्पताल में लगाया जाएगा। जिसमें समाजसेवी बंटी पटवारी बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने युवाओं से रक्तदान करने की अपील की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें