Move to Jagran APP

भाजपा पूर्व पार्षद ने थामा अकाली दल का दामन

भाजपा के निवर्तमान पार्षद व जिला उपप्रधान तलविदर सिंह तुल्ली जोकि भाजपा के किसान मोर्चा के पदाधिकारी भी रहे हैं ने मंगलवार को अकाली दल का दामन थाम लिया

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 10:17 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 10:17 PM (IST)
भाजपा पूर्व पार्षद ने थामा अकाली दल का दामन
भाजपा पूर्व पार्षद ने थामा अकाली दल का दामन

संवाद सहयोगी, अबोहर : भाजपा के निवर्तमान पार्षद व जिला उपप्रधान तलविदर सिंह तुल्ली जोकि भाजपा के किसान मोर्चा के पदाधिकारी भी रहे हैं, ने मंगलवार को अकाली दल का दामन थाम लिया, जिन्हें श्री मुक्तसर साहिब के विधायक व चुनाव आबर्जवर रोजी बरकंदी ने पार्टी का सिरोपा पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इस अवसर पर वार्ड नंबर 46 से राज कुमार कंबोज, ईदगाह बस्ती से किरन रानी के अलावा कांग्रेसी वर्कर जग्गा राम कंबोज ने अकाली दल में शामिल होने की घोषणा की जिन्हें रोजी बरकंदी ने पार्टी का सिरोपा पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इस मौके पर उनके साथ शिअद जिला प्रधान अशोक अनेजा, शिअद सर्कल शहरी प्रधान सुरेश सतीजा, हरचरण सिंह, जिला यूथ प्रधान हरविदर हैरी, दक्षिण मंडल प्रधान अजीतपाल सिंह रिकू, शहरी युथ प्रधान पटेल घुल्ला, गुरविदर सिंह लाऊ जाखड़ मौजूद थे। मनोज कुमार गंजूआना भाकियू इकाई के अध्यक्ष नियुक्त

prime article banner

संवाद सूत्र, फाजिल्का : भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के जिला कोषाध्यक्ष राज कुमार, ब्लाक प्रधान गुरमेल सिंह व सुखमंदर सिंह के नेतृत्व में गांव गंजूआना में यूनियन की इकाई का गठन किया गया। इस मौके पर गांव गंजूआना में भाकियू एकता सिद्धूपुर की इकाई का गठन किया गया, जिसमें मनोज कुमार को इकाई प्रधान, वरिंदर कुमार को उप प्रधान, संदीप कंबोज को महासचिव, मनप्रीत को प्रेस सचिव, सचिन कुमार को कोषाध्यक्ष, लवप्रीत को प्रचार सचिव नियुक्त किया गया। इस मौके रमन कंबोज इकाई प्रधान शामा खानका, हरकृष्ण कंबोज, पूर्ण सिंह, जंगीर सिंह, लेख राज, मुंशी राम के अलावा किसान संगठनों के अन्य सदस्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK