कृषि विधेयक के विरोध में भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए कृषि विधेयक के विरोध में भाजपा के एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मवीर मलकट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 09:57 PM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2020 05:04 AM (IST)
संवाद सहयोगी, अबोहर : केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए कृषि विधेयक के विरोध में भाजपा के एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मवीर मलकट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मलकट ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से किसानों व मजदूरों को तबाह करने के लिए ऐसा बिल पास करवाया गया है, जिसका वह विरोध करते हैं और विरोध स्वरूप अपने जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी प्रधान राज कुमार अटवाल को भेज दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें