फिरोजपुर लोकसभा हलके में बादल परिवार की रहेगी अहम जिम्मेदारी : मजीठिया
जलालाबाद (फाजिल्का) फिरोजपुर लोकसभा हलके से हमेशा ही गठबंधन का परचम रहा है और इस परचम को आगे भी जारी रखा जाएगा और इसके लिए पूरा बादल परिवार अहम जिम्मेदारी निभाएगा। यह बातें यूथ अकाली दल के संरक्षक बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने जलालाबाद में आयोजित यूथ अकाली दल की रैली में कहीं।
संवाद सहयोगी, जलालाबाद (फाजिल्का) : फिरोजपुर लोकसभा हलके से हमेशा ही गठबंधन का परचम रहा है और इस परचम को आगे भी जारी रखा जाएगा और इसके लिए पूरा बादल परिवार अहम जिम्मेदारी निभाएगा। यह बातें यूथ अकाली दल के संरक्षक बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने जलालाबाद में आयोजित यूथ अकाली दल की रैली में कहीं।
मजीठिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के लिए झूठ का सहारा लिया है। वर्तमान समय अंदर पंजाब में बिजली सबसे महंगी है व आम लोगों को हजारों रुपये के बिल भरने पड़ रहे है। इसके अलावा बिजली का उपयोग न करने की सूरत में लोगों को बिल लगाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त टैक्सों के बोझ ने आम जनता की कमर तोड़कर रख दी है। इस मौके सतिदरजीत सिंह मंटा, अशोक अनेजा, गुरपाल सिंह, वरदेव सिंह नोनी मान, रोजी बरकंदी, बंटी रुमाना, गुरपाल सिंह गरेवाल, पवन बजाज, दर्शन लाल वधवा, रोहित वोहरा, मास्टर बलविदर सिंह गोराया, लखविदर सिह रोहीवाला, दविदर सिंह बबल, पूर्ण मुजैदिया, जगसीर सिंह बब्बू जैमल वाला, टिक्कन परुथी, शवि काठपाल, डॉ. जंगीर सिंह, सतीश अग्रवाल व अन्य उपस्थित थे।
--कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगाए जा रहे देश का चौंकीदार चोर है के आरोप, बारे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की बदौलत ही देश की सुरक्षा मजबूती की ओर बढ़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 10 साल सत्ता संभालते हुए देश में इतने घोटालों को जन्म दिया जो लोगों के समक्ष है। उन्होंने कहा कि देश की सरकार में बढ़ी भ्रष्टाचारी के कारण ही लोगों ने मोदी सरकार को सत्ता में बिठाया।