भाजयुमो ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मंगलवार सुबह अबोहर भाजयुमो ने वीर हकीकत राय चौक पर मनाया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Sep 2019 04:05 PM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2019 06:27 AM (IST)
जागरण संवाददाता, अबोहर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मंगलवार सुबह अबोहर भाजयुमो ने वीर हकीकत राय चौक पर मनाया। सदस्यों ने पहले चौक के आसपास व चौक में लगी प्रतिमा की साफ सफाई की। सिकंदर कपूर ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए सफाई अभियान के साथ-साफ देश में घातक रूप धारण कर चुकी पॉलीथिन को बंद करने के सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष शिवराज चौधरी, भाजपा मंडल प्रधान अशोक छाबड़ा व दलजीत तिन्ना, भाजयुमो जिला महामंत्री विष्णु अग्रवाल, जिला किसान मोर्चा के प्रधान तलविदर तुल्ली, युवा मोर्चा मंडल प्रधान बादल दीक्षित, कर्ण नारंग, विजय बवेजा, अविनाश नागपाल, मास्टर राजकुमार, प्रीत सिंह, हरपाल सिंह आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें