Move to Jagran APP

छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए किया जागरूक

सरकारी ग‌र्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में नारी सुरक्षा समस्याएं और समाधान विषय पर सेमिनार करवाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 11:26 PM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 06:11 AM (IST)
छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए किया जागरूक
छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए किया जागरूक

संवाद सूत्र, जलालाबाद (फाजिल्का) : सरकारी ग‌र्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में नारी सुरक्षा समस्याएं और समाधान विषय पर सेमिनार करवाया गया। सब इंस्पेक्टर दीपिका कुमारी ने बतौर रिसोर्स पर्सन शिरकत की और नारी सुरक्षा के विषय पर विचार रखे।

prime article banner

उन्होंने सरकार के लड़कियों की सुरक्षा संबंधी उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। छात्राओं को आने वाली समस्याओं के संबंध में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। महिलाओं की सुरक्षा के लिए शक्ति एप लांच की है, जिससे आपातकाल स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है। लेक्चरर गुरविंदर सिंह ने कहा कि हमारा देश चाहे तरक्की कर गया है, लेकिन जब तक लड़कियां खुद जागरूक और मजबूत नहीं होती, तब तक सरकारी सहूलियतों और कानूनी सहायता का लाभ नहीं लिया जा सकता। लड़कियों को मानसिक और शारीरिक तौर पर मजबूत बनना चाहिए। मंच संचालन स्टेट अवार्डी लेक्चरर पवन कमरा ने किया। प्रिंसिपल चंद्र कांता खेड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर हेड कांस्टेबल मलकीत सिंह, लेक्चरर नीलम बाला, गुरविद्र सिंह परूथी, पवन कमरा, राजीव कुमार, रचना लूना, रंजना कुमारी, शिखा नागपाल, रेशमा, सुरिन्दर कौर, सुरजीत कौर, कंचन कंबोज आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.