जन्मदिवस पर अटल बिहारी वाजपेयी को किया नमन
भाजपा की ओर से जिला भर में देश के दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। गांव शहतीर वाला में दिवंगत प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया।
संवाद सूत्र, फाजिल्का : भाजपा की ओर से जिला भर में देश के दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। गांव शहतीर वाला में दिवंगत प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। भाजपा देहात मंडल के महासचिव सुनील सहारन के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी, देहात मंडल प्रधान सुरजीत भोबीया, भाजपा नेता सुबोध वर्मा, मनोज झींझा सचिव भाजपा किसान मोर्चा पंजाब, भूप राम, ओम प्रकाश सियाग, वरिन्द्र कुमार, वीरू पूर्व सरपंच और ज्याणी के पी.ए. बलजीत सहोता मौजूद रहे।
इस मौके पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने कहा कि आज देश भर में देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान ज्याणी ने कहा कि वाजपेयी चार दशकों तक भारतीय संसद के सदस्य रहे हैं। उन्होंने 24 दलों के गठबंधन से सरकार बनाई थी और देश को बुलंदियों पर पहुंचाया था। उन्होंने कहा कि अटल सरकार ने 11 और 13 मई 1998 को पोखरण में पांच परमाणू परीक्षण विस्फोट करके भारत को परमाणु शक्ति संपन्न देश घोषित किया था। इस कदम से उन्होंने भारत को निर्विवाद रूप में विश्व मानचित्र पर एक सुद्दढ वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित कर दिया। वाजपेयी ने 19 फरवरी 1999 को सदा-ए-सरहद नाम से दिल्ली से लाहौर तक बस सेवा शुरू कर के एक नई शुरूआत की गई।
पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को किया याद
संस, अबोहर : भाजपा दक्षिण मंडल की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजिदर मोहन छीना ने कहा कि स्व. वाजपेयी की पार्टी व देश की देन को कभी नहीं भुलाया जा सकता। इस दरौान दौरान भाजपा जिला प्रभारी डीपी चंदन, विधायक अरुण नारंग, घनपत सियाग, कृष्ण नागपाल, विष्णु भगवान डेलू, रवि सेतिया, भीष्म ठक्कर, दलजीत सिंह तिन्ना, सीता राम शर्मा, सिकंदर कपूर, उमेश फुटेला, रामकुमार मानधानिया, नवनीत जायसवाल, बाबूराम आर्य, विजय टंडन, शंकर स्वामी, हंसराज हांसी, डा. विशाल तनेजा, पवन गुप्ता, हरि सोलंकी, ब्रिज लाल टेलर्स, मदन इंदौरा, डा. प्रताप, परवीन टांक , बाबूराम सुर्लिया, हंसराज, सुभाष कुमार, राज रानी, सीमा रानी, छिदर रानी, रामकली, शकुंतला, सुनील छापोला, पोलाराम, सुमित नागपाल, रमेश गोयल, राजीव आर्य, ऋषि नारंग, देवराज नंबरदार, मोहिदर जालप, मीनू रानी, वेद, नारायणी, मुकेश कुमार, रवि सेतिया, विवेक मिगलानी उपस्थित थे।