Move to Jagran APP

एडिड को जल्द सरकारी स्कूलों में मर्ज करे सरकार: ठकराल

संवाद सहयोगी, फाजिल्का पंजाब गवर्नमेंट एडिड स्कूल अध्यापक एवं अन्य कर्मचारी यूनियन की कार्यकाि

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Aug 2017 03:34 PM (IST)Updated: Sun, 13 Aug 2017 03:34 PM (IST)
एडिड को जल्द सरकारी स्कूलों में मर्ज करे सरकार: ठकराल
एडिड को जल्द सरकारी स्कूलों में मर्ज करे सरकार: ठकराल

संवाद सहयोगी, फाजिल्का

loksabha election banner

पंजाब गवर्नमेंट एडिड स्कूल अध्यापक एवं अन्य कर्मचारी यूनियन की कार्यकारिणी की बैठक मिशन स्कूल मोगा में यूनियन के संरक्षक गुरचरन ¨सह चहल व अध्यक्ष एनएन सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

यूनियन के मालवा जोन के मीडिया इंचार्ज अजय ठकराल व यूनियन के प्रांतीय महासचिव अश्वनी शर्मा ने बताया कि यूनियन के सदस्यों द्वारा एक प्रस्ताव पास किया गया कि यदि सरकार एडिड स्कूलों को सरकारी स्कूलों में मर्ज नहीं करती तो वो संघर्ष छेड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बच्चों का व कर्मचारियों का भविष्य खतरे में है। बच्चों की संख्या दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है। अध्यापकों की संख्या भी सेवानिवृत्ति के कारण कम होती जा रही है। वर्तमान में लगभग 3000 कर्मचारी पूरे प्रांत में कार्य कर रहे हैं। सरकार 95 प्रतिशत अनुदान राशि दे रही है। पांच प्रतिशत और अनुदान राशि देकर इस समस्या से निदान पाया जा सकता है। यूनियन ने यह भी फैसला किया कि शिक्षा विभाग इन कर्मचारियों को मिलने वाली तिमाही अनुदान राशि भी जल्द जारी करे, ताकि इन कर्मचारियों को समय पर वेतन मिल सके। यूनियन के पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे। अंत में यूनियन के संरक्षक गुरचरन ¨सह चहल ने आए हुए पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.