बजरंग व सुशील बने अग्रवाल सभा के संरक्षक
फाजिल्का : श्री अग्रवाल सभा के सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष अशोक कांसल ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।
संवाद सहयोगी, फाजिल्का : श्री अग्रवाल सभा के सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष अशोक कांसल ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। कांसल ने अग्रवाल समाज के हर सदस्य को प्रतिनिधित्व दिया है।
घोषित कार्यकारिणी में अध्यक्ष कांसल ने पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष बजरंग लाल गुप्ता को संरक्षक, सुशील गुप्ता को सह संरक्षक बनाया है। इसके अलावा सुशील गोयल टीटू को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिनेश गर्ग, विजय गुप्ता, अनुराग अग्रवाल को उपाध्यक्ष, नरेंद्र अग्रवाल को महासचिव,अतुल अग्रवाल को सह महासचिव, तरसेम अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, मोहित ¨सगला को सह कोषाध्यक्ष, नरेंद्र जैन कोकन को प्रोजेक्ट चेयरमैन, शशिकांत गुप्ता को सह प्रोजेक्ट चेयरमैन, पंकज अग्रवाल को श्री अग्रवाल कम्यूनिटी हॉल प्रभारी, मनोज गुप्ता, अजय गुप्ता को संगठन सचिव, रूपेश बांसल को प्रैस सचिव, सतीश ¨सगला, चांद गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल, अनिल गुप्ता, व¨रदर मित्तल को सचिव, रमेश बांसल, शाम लाल गर्ग,राजीव गोयल, गोपाल मित्तल को पब्लिक रिलेशन आफिसर, एडवोकेट विपिन ¨सगला को कानूनी सलाहकार, प्रीतम गोयल को लेखाकार मनोनीत किया है। इसके अलावा अध्यक्ष कांसल ने गिरधारी लाल अग्रवाल,बिहारी लाल गुप्ता, डा. रमेश गुप्ता, इंजी. विनोद गुप्ता,सुखदर्शन लाल अग्रवाल, डा. राकेश गुप्ता, अनिल गुप्ता,सुभाष बांसल, विनोद बांसल, हरभजन ¨सह मित्तल राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल भाई जी को अपना मार्गदर्शक बनाया है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से उम्मीद जताई है कि वह सारे समाज को साथ लेकर चलेंगे और सभा की गतिविधियों में तेजी लाते हुए अग्रवाल समाज की बेहतरी के लिए काम करेंगे। वहीं अध्यक्ष श्री कांसल ने समाज के करीब 40 अग्रणी अग्रवाल बंधुओं को कार्यकारिणी में शामिल किया है। अध्यक्ष कांसल ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से रविवार को महाराजा अग्रसेन चौक पर आयोजित किए जा रहे नि:शुल्क शुगर जांच कैंप में शामिल होने की अपील की है।