देह व्यापार में पकड़े गए आरोपितों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा
शुक्रवार को अबोहर पैलेस से देह व्यापार में पकड़े गए सभी छह आरोपितों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने इन सभी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है।
जागरण संवाददाता, अबोहर : शुक्रवार को अबोहर पैलेस से देह व्यापार में पकड़े गए सभी छह आरोपितों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने इन सभी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है।
शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर छापा मार कर अबोहर पैलेस से दो महिलाओं के अलावा रजिन्द्र कुमार उर्फ रामा वासी सुखेरा बस्ती अबोहर, कुलदीप सिंह वासी सिविल लाइन फाजिल्का, शशी कुमार भांबू वासी बोदीवाला पीथा, साहब राम वासी खुईखेड़ा को गिरफ्तार किया था। इस मामले में एक आरोपित पैलेसे का मैनेजर प्रदीप कुमार फरार है। गौर है कि अबोहर पैलेस को रजिद्र कुमार उर्फ रामा ने ठेके पर लिया हुआ था। यह सरकारी पैलेस है। जब से लॉकडाउन लगा हुआ है तब से अबोहर पैलेस में भीड़ इकट्ठा करने पर प्रशासन द्वारा रोक लगाई गई है। इन दिनों यहां देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था।