Move to Jagran APP

रैली में 25 हजार लोग पहुंचे, अनाज मंडी के लगा जाम

अबोहर : रविवार को अबोहर की अनाज मंडी में शिअद की पोलखोल रैली में बीस से पच्चीस हजार लोग शामिल हुए। बाहर से आने वाली बसों व अन्य वाहनों के कारण रैली स्थल से बाहर मेन रोड पर रैली के दौरान जाम की स्थिति बन गई। हालांकि पार्किंग के लिए मंडी के अंदर जहां लकड़ी की बोली होती है, वहां व्यवस्था की गई थी। बावजूद इसके मेन रोड पर वाहन खड़े रहने से जाम लगा रहा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 10:44 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 10:44 PM (IST)
रैली में 25 हजार लोग पहुंचे, अनाज मंडी के लगा जाम
रैली में 25 हजार लोग पहुंचे, अनाज मंडी के लगा जाम

जागरण संवाददाता, अबोहर : रविवार को अबोहर की अनाज मंडी में शिअद की पोलखोल रैली में बीस से पच्चीस हजार लोग शामिल हुए। बाहर से आने वाली बसों व अन्य वाहनों के कारण रैली स्थल से बाहर मेन रोड पर रैली के दौरान जाम की स्थिति बन गई। हालांकि पार्किंग के लिए मंडी के अंदर जहां लकड़ी की बोली होती है, वहां व्यवस्था की गई थी। बावजूद इसके मेन रोड पर वाहन खड़े रहने से जाम लगा रहा। रैली को जहां पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश ¨सह बादल व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस देश की अमन शांति को भंग करने का प्रयास कर रही है वहीं अबोहर के विधायक अरूण नारंग ने कांग्रेस पर खूब तंज कसे। इस मौके पर पूर्व बिजली मंत्री सिकंदर ¨सह मलूका, नरदेव ¨सह बॉबी मान, प्रकाश ¨सह भट्टी, जनमेजा ¨सह सेखों, महेशइंन्द्र ¨सह ग्रेवाल, अकाली दल मुक्तसर के विधायक कंवरजीत ¨सह रोजी बरकंदी, बादल के ओएसडी चरणजीत ¨सह बराड़, स¨तद्रजीत ¨सह मंटा, अकाली दल के जिला प्रधान अशोक अनेजा, सर्किल प्रधान सुरेश सतीजा, देहाती प्रधान गुर¨वद्र ¨सह लाऊ जाखड़, अश्विनी झूथरा, हरचरण ¨सह पप्पू, राजदीप कौर, शिवराज गोयल, भाजपा के प्रांतीय उपाध्यक्ष धनपत सिहाग, जिला प्रधान सुबोध वर्मा, शिवराज गोयल, विजय लक्षमी भादू, अर्जुन सिहाग आदि भी उपस्थित थे।

loksabha election banner

कांग्रेस जान-बूझकर विकास कार्यो में अड़चन डाल रही : नारंग

विधायक अरुण नारंग ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जान-बूझकर विकास कार्यों में अड़चने डाल रही है। अमृत योजना के तहत जो कार्य बादल सरकार के समय आरंभ हुए थे वह अभी बीच में ही लटक रहे हैं। नारंग ने कहा कि टेलों पर नहर का पूरा पानी भी नहीं पहुंच रहा और किसान परेशान हैं।

पंजाब में अब निकम्मी सरकार चल रही : ज्याणी

रैली में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा नेता सुरजीत ज्याणी ने कहा कि पंजाब में विकास केवल तभी हुआ, जब जब यहां अकाली-भाजपा सरकार सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अब निकम्मी सरकार चल रही है और कांग्रेसी तथा टोपी वाले मिलकर झूठ का प्रचार कर रहे हैं।

बादल पिता-पुत्र को किया सम्मानित

रैली में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश ¨सह बादल, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल को जिला फाजिल्का भाजपा की ओर सम्मानित भी किया गया।

मीडिया कर्मियों से बोले सुखबीर, तुसीं चा-पाणी पीयो, गल्लां तां रैली च बहोत हो गइयां

रैली के तुरंत बाद सुखबीर बादल हलके के विधायक अरुण नारंग के निवास पर भी गए और वहां जलपान ग्रहण किया। हालांकि नारंग के निवास पर प्रेस कान्फ्रेंस का आयोजन भी होना था, लेकिन सुखबीर बादल ने यहां प्रेस कान्फ्रेंस करने की आवश्यकता नहीं समझी और पत्रकारों को कहा कि तुसीं चा-पाणी पीयो, गल्लां तां रैली च बहोत हो गइयां।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.