फाजिल्का के खिलाडि़यों ने जीती योग स्पर्धा की ओवरऑल ट्रॉफी
अबोहर : ब्रह्मार्षि मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पंजाब योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें 12 जिलों के 450 बच्चों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि योग प्रोजेक्ट ऑफिसर भारत सरकार डॉ. राम अवतार व स्कूल की एमडी स्वामी ब्रह्माऋता थे।
संवाद सहयोगी, अबोहर : ब्रह्मार्षि मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पंजाब योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें 12 जिलों के 450 बच्चों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि योग प्रोजेक्ट ऑफिसर भारत सरकार डॉ. राम अवतार व स्कूल की एमडी स्वामी ब्रह्माऋता थे।
प्रतियोगिता में 18-35 आयु वर्ग में लड़कियों की टीम में गोपी चंद कॉलेज की छात्राएं व छात्रों में डीएवी कॉलेज की टीम पहले स्थान पर रही। 11-14 आयु वर्ग में लड़कियों में जिला संगरूर पहले स्थान पर रहा। लड़कियों के 7-11 आयु वर्ग में जिला जालंधर पहले स्थान पर रहा। व्यक्तिगत मुकाबलों में 11-14 आयु वर्ग में मेजबान स्कूल का अर्श पहले स्थान पर रहा। 18-35 आयु वर्ग में लड़कों में सुरिंद्र व लड़कियों में सुहाना पहले स्थान पर रही। ओवरऑल ट्राफी फाजिल्का जिले के नाम रही। जालंधर दूसरे स्थान पर रहा। विजेता खिलाड़ियों को मेडल व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अविन ¨सह, राम प्रकाश ¨जदल, एडवोकेट शीतल बजाज, राज कुमार कंबोज, अरुण भल्ला, सर्बजीत ¨सह विशेष रूप से उपस्थित थे।