योग व भंगड़ा पेश कर बच्चों ने लूटी वाहवाही
अबोहर : माया देवी मेमोरियल स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें पत्रकार व लेखक मिंटू गुरुसरिया विद्यार्थियों के रू-ब-रू हुए। प्रिंसिपल बलराज ¨सह ने गुरसरिया की जान-पहचान करवाई। गुरुसरिया ने संदेश में बच्चों को लगन व मेहनत से शिक्षा ग्रहण करने को प्रेरित किया।
संवाद सहयोगी, अबोहर : माया देवी मेमोरियल स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें पत्रकार व लेखक मिंटू गुरुसरिया विद्यार्थियों के रू-ब-रू हुए। प्रिंसिपल बलराज ¨सह ने गुरसरिया की जान-पहचान करवाई। गुरुसरिया ने संदेश में बच्चों को लगन व मेहनत से शिक्षा ग्रहण करने को प्रेरित किया। उन्होंने नशे से दूर रहने व वातावरण को स्वच्छ बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। योग की पेशकारी देख दर्शक दांतों तले अंगुलियां दबाने को मजबूर हो गए। बच्चों को जंगली जानवरों व पक्षियों के प्रति जागरूक किया गया। जंगली जीव रेंज के वन रेज अधिकारी मलकीत ¨सह ने बताया कि हर वर्ष सर्द ऋतु शुरू होने पर करीब 370 किस्मों के पक्षी उत्तर एशिया, रूस व यूरोप व कई देशों से भारत में पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि दिन-ब-दिन प्रदूषित हो रहे पर्यावरण के चलते अनेक पक्षियों की प्रजातियां विलुप्त हो चुकी हैं। इसलिए हमें पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना होगा। स्कूल प्रबंधक राज कुमार कंबोज ने अतिथियों का स्वागत किया।