सड़क किनारे खड़े दो लोगों को वाहन ने रौंदा, एक की मौत
अबोहर : गांव खुइयां सरवर के निकट मंगलवार रात दो लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
जासं, अबोहर : गांव खुइयां सरवर के निकट मंगलवार रात दो लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
दौलतपुरा निवासी 35 वर्षीय सुख¨वदर ¨सह व उसका साथी जसवंत ¨सह किसी कार्य से बाइक पर खुइयां सरवर आए थे। जब वे दोनों खुइयां सरवर के निकट सड़क किनारे खडे़ थे तो एक अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया। इससे दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सूचना एंबुलेंस को दी जिस पर महेंद्र कुमार ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया जहा डॉक्टरों ने सुख¨वदर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जानकारी के अनुसार मृतक दो बच्चों का पिता है।