350 मरीजों के कान, नाक व गले की बीमारियों का चेकअप किया
अबोहर : श्री बालाजी समाज सेवा संघ ने नाक, कान व गले की जांच के लिए निशुल्क कैंप जीनियस इंटरनेशनल स्कूल में लगाया। कैंप की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष गगन मल्होत्रा ने की। कैंप में आदेश हॉस्पिटल ब¨ठडा से डॉ. ग्रेस बुद्धिराजा व डॉ. आफताब ने अपनी 15 सदस्यीय टीम के साथ निशुल्क सेवाएं दी।
जागरण संवाददाता, अबोहर : श्री बालाजी समाज सेवा संघ ने नाक, कान व गले की जांच के लिए निशुल्क कैंप जीनियस इंटरनेशनल स्कूल में लगाया। कैंप की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष गगन मल्होत्रा ने की। कैंप में आदेश हॉस्पिटल ब¨ठडा से डॉ. ग्रेस बुद्धिराजा व डॉ. आफताब ने अपनी 15 सदस्यीय टीम के साथ निशुल्क सेवाएं दी। 350 से अधिक मरीजों ने अपने गले, नाक व कान की जांच करवाई। मरीजों के गले की एंडोस्कोपी नि:शुल्क की गई और दवाइयां भी दी गई। जन्म से बहरे एवं गूंगे बच्चों जिन्हें सर्जरी की जरूरत है, उनकी विशेष जांच लुधियाना से आई डॉक्टर ने की। संघ द्वारा मरीजों के लिए चाय पानी का प्रबंध भी किया गया। जिन मरीजों की उम्र 65 वर्ष से ज्यादा है और उन्हें ऊंचा सुनाई देता है उनकी मशीन द्वारा विशेष जांच करने के पश्चात दवाइयां दी गई। डॉ. ग्रेस बुद्धिराजा व डॉ. आफताब को संघ की ओर से अपनी नि:शुल्क सेवा देने के लिए समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिन मरीजों को ऊंचा सुनाई देता है और कान की मशीन की जरूरत है उन मरीजों को संघ के सदस्य अपने स्तर पर पता कर के अगले रविवार तक कान की मशीन नि:शुल्क उपलब्ध करवाएगे। इस कैंप में संघ के सदस्य संजय कामरा, इशांत गुप्ता, निखिल तेरिया, अंकुश ¨सगला, राजेश शर्मा, संजय नागौरी, साहिल छाबड़ा, अशोक चावला, कृष्ण कटारिया, विक्रमदत्त शर्मा, राहुल नागपाल, अशोक गर्ग व संघ के अध्यक्ष गगन मल्होत्रा ने अपनी सेवाएं दी।