Move to Jagran APP

राष्ट्र के विकास में लगा स्वयंसेवक संघ: चंद्रकांत

अबोहर : रामनगर प्रभात शाखा का वार्षिक उत्सव जेपी पार्क में मनाया गया। इस अवसर पर राज कुमार टंडन, मुख्यवक्ता चंद्रकांत, प्रांत गोसेवा प्रमुख विनोद उपस्थित थे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Dec 2018 11:43 PM (IST)Updated: Sun, 09 Dec 2018 11:43 PM (IST)
राष्ट्र के विकास में लगा स्वयंसेवक संघ: चंद्रकांत
राष्ट्र के विकास में लगा स्वयंसेवक संघ: चंद्रकांत

संवाद सहयोगी, अबोहर : रामनगर प्रभात शाखा का वार्षिक उत्सव जेपी पार्क में मनाया गया। इस अवसर पर राज कुमार टंडन, मुख्यवक्ता चंद्रकांत, प्रांत गोसेवा प्रमुख विनोद उपस्थित थे।

loksabha election banner

साल भर शाखा में ग्रहण की गई कृतियों व संस्कारों का प्रदर्शन किया गया। स्वयंसेवकों ने विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया। मुख्य वक्ता चंद्रकांत ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक राष्ट्रवादी संगठन है जो पिछले 93 सालों से व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण के कार्य में लगा है और इसके संस्थापक डॉ हेडगेवार थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन संघ के वटवृक्ष को सींचने में लगा दिया और संघ के द्वितीय सरसंघचालक गोलवलकर के कार्यकाल में संघ के विभिन्न क्षेत्रों में शाखाओं का प्रसार हुआ। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में स्वयंसेवक अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं और वर्तमान जो समय संघ दृष्टिकोण से चल रहा है वह संघ शक्ति द्वारा परिवर्तन का काल है। उन्होंने राम मंदिर बनाने के लिए सभी को जुटने का आहवान किया। इस मौके पर गौतम शर्मा, दीपक , नवदीप के अलावा अनेक गणमान्य स्वयंसेवक व नागरिक उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.