बच्चों ने ¨हदी में प्रस्तुत की कविताएं
अबोहर : ऐंजल्स वर्ल्ड प्ले वे कान्वेंट स्कूल में शुक्रवार को ¨हदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 11:45 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 11:45 PM (IST)
जासं, अबोहर : ऐंजल्स वर्ल्ड प्ले वे कान्वेंट स्कूल में शुक्रवार को ¨हदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छोटे बच्चों को ¨हदी भाषा से संबंधित स्वर, वर्ण, व्यंजन आदि की पहचान करवाई गई व उनके लिए खेल का भी आयोजन किया गया। कक्षा प्रथम व द्वितीय के बच्चों ने ¨हदी भाषा पर सुंदर कविताओं का उच्चारण किया व तृतीय कक्षा के बच्चों के लिए ¨हदी लेख प्रतियोगिता का आयोजिन किया गया। स्कूल डायरेक्टर सर्बजीत पोपली ने कहा कि ¨हदी हमारी मातृभाषा है और पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोती है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता अपनाने के साथ-साथ हमें हमारी राष्ट्र भाषा का भी सम्मान करना चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें