जरूरतमंद को भेंट की ट्राइसाइकिल
अबोहर : स्थानीय निवासी सुरेन्द्र मोहन आहुजा ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में व अपनी माता स्व.
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Feb 2018 05:47 PM (IST)Updated: Mon, 05 Feb 2018 05:47 PM (IST)
जासं, अबोहर : स्थानीय निवासी सुरेन्द्र मोहन आहुजा ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में व अपनी माता स्व. पारो देवी और पिता स्व. कुंदन लाल आहुजा की याद में समाजसेवी संस्था श्री बालाजी मानव सेवा समिति के माध्यम से एक जरूरतमंद व्यक्ति को ट्राई साईकिल भेंट की। संस्था प्रमुख रजत लूथरा ने सुरेन्द्र मोहन आहुजा का इस नेक कार्य के लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर परिवार से सुरेन्द्र मोहन आहुजा, दीपक आहुजा, वरूण आहुजा व संस्था की ओर से रजत छाबडा, अंकुर जुनेजा व सोनू आरोड़ा मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें