अबोहर में कल से मनाएंगे गणेश महोत्सव
अबोहर : स्वर्णकार मराठा गणेश महोत्सव मंडल अबोहर के सहयोग से 20वां गणेश महोत्सव गांधी चौंक में आयोजित किया जा रहा है, जिसकी मूर्ति स्थापना 13 सितम्बर वीरवार को सुबह सवा 9 बजे होगी। महोत्सव मंडल प्रधान विरेन्द्र सोनी बिल्लू व प्रेस सचिव ललित सोनी ने बताया कि स्वर्णकार मराठा गणेश महोत्सव मंडल पिछले 20 वर्षों से गणेश महोत्सव धूमधाम से आयोजित करता आ रहा है।
जागरण संवाददाता, अबोहर : स्वर्णकार मराठा गणेश महोत्सव मंडल अबोहर के सहयोग से 20वां गणेश महोत्सव गांधी चौंक में मनाया जा रहा है। इसकी मूर्ति स्थापना 13 सितंबर वीरवार को सुबह सवा 9 बजे होगी। महोत्सव मंडल प्रधान विरेंद्र सोनी बिल्लू व प्रेस सचिव ललित सोनी ने बताया कि स्वर्णकार मराठा गणेश महोत्सव मंडल पिछले 20 वर्षों से गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। पिछले कई वर्षों से शहर के अन्य स्थानों पर भी गणेश जी का यह महोत्सव धूमधाम से मनाया जाने लगा है। 13 से 19 सितंबर तक हर रोज रात्रि विभिन्न भजन मंडलियों द्वारा गणपति बप्पा का गुणगान किया जाएगा। 13 सितंबर को रात्रि साढे़ 8 से 11 बजे तक श्री बालजी आशीर्वाद संघ, 14 सितंबर को लक्की कन्हैया भ¨ठडा भजन मंडली, 15 सितंबर को पंकज शर्मा व नीरज शर्मा, 16 को बेबी बबीता बुढलाडा, 17 को सोनू सरगम व रिश्व कालिया तथा 18 सितम्बर को हनुमानगढ़ के प्रसिद्ध भजन गायक देव चुघ द्वारा गुणगान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 18 सितंबर की सुबह 11 बजे विशाल भंडारा होगा जबकि 19 सितंबर को मूर्ति विसर्जन होगा। इसके लिए शोभायात्रा 2 बजे गांधी चौक से शुरू होगी जो कि शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए हनुमानगढ़ रोड स्थित नहर पर पहुंचकर संपन्न होगी जहां पर मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।