मुख्यमंत्री की गलत टिप्पणी के रोषस्वरूप आज फूंकेंगे पुतले
अबोहर : पंजाब विस में मुख्यमंत्री कैप्टन ¨सह की ओर से रंजीत ¨सह आयोग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश ¨सह बादल सहित पूरे शिअद के खिलाफ की गई गैर संसदीय टिप्पणी का शिअद नेताओं ने विरोध किया है।
जागरण संवाददाता, अबोहर : पंजाब विस में मुख्यमंत्री कैप्टन ¨सह की ओर से रंजीत ¨सह आयोग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश ¨सह बादल सहित पूरे शिअद के खिलाफ की गई गैर संसदीय टिप्पणी का शिअद नेताओं ने विरोध किया है। इसके रोषस्वरूप पूरे प्रदेश में एक सितंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेन्द्र ¨सह, कांग्रेस के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़, रिटायर जज रंजीत ¨सह तथा ध्यान ¨सह मंड के खिलाफ हर विधानसभा क्षेत्र में पुतले फूंकने का ऐलान किया है। अबोहर के सदर बाजार चौक पर सुबह 11 बजे कांग्रेस नेताओं का पुतला फूंका जाएगा। शिअद व भाजपा गठबंधन नेताओं विधायक अरुण नारंग के निवास स्थान पर हुई जिसमें यह तय किया गया कि सुबह 10 बजे सभी कार्यकर्ता भगत ¨सह चौक स्थित गुरुद्वारा ¨सह सभा में एकत्रित होंगे और वहां से एक जुलूस के रूप में सदर बाजार चौक पर पहुंचेंगे। जहां कांग्रेस और उसके सीनियर नेताओं का पुतला फूंका जाएगा। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लोगों से झूठे वायदे करके सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने करीब दो वर्ष बीत जाने के बाद एक भी वादा पूरा नहीं किया। बैठक में शामिल सभी पदाधिकारियों ने कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में सदर बाजार चौक पर पहुंच कर इस पुतला फूंक प्रदर्शन को सफल बनाएंगे। बैठक में विधायक अरुण नारंग के अलावा भाजपा के पूर्व जिला प्रधान सीताराम शर्मा, मंडल प्रधान अशोक छाबड़ा, अकाली दल के सर्कल शहरी के प्रधान सुरेश सतीजा, डा. रिशी नारंग, देहाती सर्कल के प्रधान गुर¨वद्र ¨सह लाऊ जाखड़, हरचरण ¨सह पप्पू, लख¨वद्र ¨सह लक्खा, रा¨जद्र पाल ¨सह बराड़, एडवोकेट अश्विनी झूथरा, अजीतपाल ¨सह ¨रकू, रोहित झांब आदि मौजूद थे।