बच्चों, युवाओं व बुजुर्गो ने भी दिखाया खेलों में दम
अबोहर गुरु गोबिद सिंह स्टडी सर्किल व सिक्ख मिशनरी कॉलेज की ओर से होला-मोहल्ला के उपलक्ष्य में खेल दिवस नेहरू स्टेडियम में करवाया गया। प्रबंधक शविदर सिंह बलविदर सिंह व सर्बजीत सिंह ने बताया कि खेलों की शुरुआत अरदास कर की गई।
संवाद सहयोगी, अबोहर : गुरु गोबिद सिंह स्टडी सर्किल व सिक्ख मिशनरी कॉलेज की ओर से होला-मोहल्ला के उपलक्ष्य में खेल दिवस नेहरू स्टेडियम में करवाया गया। प्रबंधक शविदर सिंह, बलविदर सिंह व सर्बजीत सिंह ने बताया कि खेलों की शुरुआत अरदास कर की गई। कर्नल इंद्रपाल सिंह घुम्मन ने हरी झंडी दिखाकर खेलों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर निबू दौड़, सेक रेस, मटका दौड़, लंबी छलांग, गोला फेंकना, चेयर रेस, स्लो साइकलिग रेस के मुकाबले करवाए गए। बच्चों के लिए झूलों व घोड़ा सवारी का विशेष प्रबंध किया गया था। खेलों की खासियत यह रही कि इसमें बच्चों, युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों ने भी हिस्सा लिया। विभिन्न संस्थाओं द्वारा चाय व लंगर की सेवा की गई। गुर गोबिद सिंह स्टडी सर्किल की ओर से नशा विरोधी प्रदर्शनी व पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई। इस मौके पर बहाववाला की छात्राओं द्वारा गतका शो का आयोजन किया गया। रेफरी की भूमिका गुरसेवक सिंह कुंडल, पुष्पिदर सिंह, कुलबीर सिंह, सतनाम सिंह, सेवक सिंह, राजकुमार व गगनदीप सिंह ने निभाई।