नेहरू पार्क के बाहर खड़ा किया बाइक चोरी
अबोहर : नेहरू पार्क में सोमवार सुबह सैर करने आए एक व्यक्ति का बाइक चोरी कर लिया गया। बाइक चोरी की सूचना पुलिस को दी है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 10:30 PM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 10:30 PM (IST)
संस,अबोहर : नेहरू पार्क में सोमवार सुबह सैर करने आए एक व्यक्ति का बाइक चोरी कर लिया गया। बाइक चोरी की सूचना पुलिस को दी है। सरकुलर रोड गली नंबर एक निवासी संजय कुमार पुत्र मानकचंद सोनी ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ सैर के लिए बाइक पर नेहरू पार्क सुबह 5 बजे आया था। बाइक पार्क के बाहर पार्क कर वह पार्क के अंदर चला गया। सैर करने के बाद जब वह वापिस बाहर आया तो उसका बाइक गायब था। उसने आसपास काफी तलाश की लेकिन बाइक का कुछ पता नही चला। मामले की सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें