अनियंत्रित होकर पुली से टकराई बाइक, एक घायल
अबोहर गांव खैरपुर के नजदीक अनियंत्रित होकर बाइक पुली से टकरा गई जिससे बाइक चालक गंभीर घायल हो गया। जिसे यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 11:33 PM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 06:17 AM (IST)
संस, अबोहर : गांव खैरपुर के नजदीक अनियंत्रित होकर बाइक पुली से टकरा गई जिससे बाइक चालक गंभीर घायल हो गया। जिसे यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार डबवाली के गांव भट्ठीवाला निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र मिट्ठु सिंह शहर जा रहा था कि रास्ते में सड़क टूटी होने के कारण बाइक अनियत्रित होकर पुली से जा टकराया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें