जाखड़ के आश्वासन के बाद पैरा बैड¨मटन खिलाड़ी संजीव ने हड़ताल स्थगित की
अबोहर : गांव तेलुपुरा के अंतरराष्ट्रीय पैरा बैड¨मटन खिलाड़ी संजीव कुमार की ओर से सरकारी नौकरी की मांग को लेकर 12 नवंबर को सीएम निवास के बाहर भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी थी। पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील कुमार जाखड़ ने उनकी समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया है।
संवाद सहयोगी, अबोहर : गांव तेलुपुरा के अंतरराष्ट्रीय पैरा बैड¨मटन खिलाड़ी संजीव कुमार की ओर से सरकारी नौकरी की मांग को लेकर 12 नवंबर को सीएम निवास के बाहर भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी थी। पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील कुमार जाखड़ ने उनकी समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया है। इसके बाद संजीव कुमार ने भूख हड़ताल करने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।
संजीव कुमार की ओर से भूख हड़ताल करने की घोषणा की सूचना मिलने के बाद कांग्रेस प्रभारी संदीप जाखड़ ने संजीव कुमार से मुलाकात की व उनकी समस्या को लेकर बातचीत की। उन्होंने इस बाबत सांसद व पंजाब कांग्रेस सुनील जाखड़ से बातचीत की व उनकी समस्या का हल करवाने का भरोसा दिया। जिसके बाद संजीव कुमार ने भूख हड़ताल करने का फैसला एक महीने के लिए टाल दिया है। संजीव कुमार ने कहा कि संदीप जाखड़ ने उसकी पहले भी काफी सहायता की है व उन्होंने करीब 5 लाख की लागत से स्पेशल व्हील चेयर का प्रबंध करवाया था। संजीव कुमार अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 23 स्वर्ण पदक, 6 रजत पदक और 8 कांस्य पदक जीत चुका है। संजीव कुमार का आरोप है कि दिव्यांग होने के बावजूद वह राज्य व देश के लिए खेल चुका है लेकिन सरकार ने उनकी कोई मदद नहीं की जबकि उसका घर का गुजारा चलना मुश्किल हो रहा है। उनकी मांग है कि राज्य सरकार उसे सरकारी नौकरी प्रदान करें। इसी मांग को लेकर उसने सीएम आवास के बाहर भूख हड़ताल करने की घोषणा की थी।